रोडवेज के संविदा और विशेष श्रेणी कर्मियों की हड़ताल
स्थाई नियुक्ति सहित कई मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर हैं रोडवेज कर्मी
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर रोडवेज के संविदा और विशेष श्रेणी कर्मियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। आज 22 मई को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने हड़ताली कर्मियों से मुलाकात की। संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भट्ट के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग रखी। नोडल अधिकारी बृजवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री रोडवेज कर्मियों की मांगों को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने आंदोलन वापस लेने का आग्रह किया, लेकिन संगठन ने नामंजूर करते हुए अनशन जारी रखने का ऐलान किया।

प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि टनकपुर में चल रहे प्रदेश स्तरीय क्रमिक अनशन 31 मई बाद आमरण अनशन में तब्दील हो जाएगा। उन्होंने सरकार से डिपो और कर्मचारी हित में जल्द उनकी मांगे मानने की अपील की। रोडवेज के 3 हजार संविदा और विशेष श्रेणी चालक, परिचालक व कार्यशाला कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। नियमितीकरण में संशोधन कर कट ऑफ डेट 2026 एवं विशेष श्रेणी कार्मिकों को नियमावली शामिल कर नियमित नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं। अनशन में शंकर भट्ट, नरेश चंद्र, हरीश शर्मां, हिम्मत सिंह, सुनील कलौनी, नरेश अधिकारी, सतीश उप्रेती, राजेंद्र रावत, प्रकाश पांडेय, सचिन श्रीवास्तव, मनोज कुमार आदि कर्मचारी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.