विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा-लोक संस्कृति को संरक्षित करने के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को मंच दे रहा रहा लड़ीधूरा महोत्सव
6 दिन तक चलेगा लड़ीधूरा महोत्सव
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। 6 दिनी लड़ीधूरा महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक छटा बिखरी। सांस्कृतिक झांकियों के साथ महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक अधिकारी ने कहा कि लड़ीधूरा महोत्सव लोक संस्कृति को संरक्षित करने और स्थानीय कलाकारों को मंच देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में तमाम महोत्सवों की सार्थक भूमिका है।










इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने आकर्षक सांस्कृतिक झांकियों का प्रदर्शन किया। खटीमा के छोलिया दल की पारंपरिक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी झांकियों और लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियों ने महोत्सव में समा बांध दिया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लोकमान सिंह अधिकारी, जगदीश अधिकारी, प्रदीप ढेक, नवीन जोशी, ऋतेश कुमार वर्मा, दुर्गेश जोशी, विनोद सिंह, दीनू अधिकारी, रमेश जोशी, किशोर जोशी, रजत वर्मा, निहारिका एवं वैष्णवी आदि आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग शिरकत कर रहे हैं।
मौजूद थे ये लोग:
ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुटियाल, चांद सिंह बोहरा, संजय जोशी, प्रदीप सिंह देव, ललित प्रसाद, जीत सिंह, भुवन चौबे, हर्ष देव, प्रहलाद अधिकारी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सक्षम अधिकारी आदि।


© 2026. All Rights Reserved.