Wednesday Sep 30, 2026

सीमांत मोस्टा बकोड़ा में बिजली आपूर्ति ठप

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत में 25 सितंबर से खूब बारिश हुई। इन 3 दिनों में चंपावत में कुल 259 मिलीमीटर बारिश हुई। अलबत्ता आज 28 सितंबर को बारिश थम गई है। वहीं मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित चंपावत जिले की 5 सड़कें बंद हैं। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंग्दा के पास सड़क बंद है। सीमांत तल्लादेश क्षेत्र के मोस्टा-बकोड़ा गांवमें बिजली आपूर्ति भी ठप है। बीते 3 दिनों की बारिश ने आम जन जीवन को प्रभावित किया है। कई जगह नुकसान की भी खबरें हैं। NH के अलावा लोनिवि की 3 और NPCC की 1 रोड बंद है। इन सभी रोडों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है।

 

175 श्रद्धालुओं ने किए देवी दर्शन:

खराब मौसम के बावजूद बीते 24 घंटों में 175 श्रद्धालुओं ने पूर्णागिरी देवी के दर्शन किए हैं। अलबत्ता सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य मंदिर के बजाय काली मंदिर के पास देवी दर्शन कराए जा रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि मुख्य मंदिर को जाने वाले रास्ते में पहाड़ी से पत्थर लुढ़कने के अंदेशे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर ये निर्णय लिया गया है।

बंद हैं ये सड़कें:

1.टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंग्दा के पास।

2.बाराकोट-सिमलखेत रोड।

3.गौड़ी- किमतोली रोड।

4.लफड़ा-स्यूली-बूड़ाखेत रोड।

5.भगीना भंडारी-नरसिंहडांडा रोड।

चंपावत जिले में बीते 24 घंटों में बारिश का आंकड़ा: (28 सितंबर सुबह 8 बजे तक)

चंपावत: 15 मिलीमीटर

लोहाघाट: 13 मिलीमीटर

पाटी:      10 मिलीमीटर

टनकपुर: 13 मिलीमीटर

बनबसा: 08 मिलीमीटर






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.