Saturday Jun 27, 2026

इस्कान मंदिर वृंदावन मथुरा का चंपावत पहुंचा प्रचार वाहन

नशा हटाओ अभियान के संयोजक ने कहा कि महापुरुषों का साहित्य एवं जीवन दर्शन धार्मिक व नैतिक रूप से मजबूत करेगा

देवभूमि टुडे

चंपावत। इस्कान मंदिर वृंदावन मथुरा से भारत भ्रमण पर चंपावत पहुंचे श्री कृष्ण संकीर्तन ने प्रचार-प्रसार अभियान चलाया। यह प्रचार वाहन चंपावत के अलावा पिथौरागढ़, मुनस्यारी, धारचूला और बद्रीनाथ जाएगा।

प्रचार दल के सदस्य प्रभु जी योगेश्वर दास, इंद्रमणि कृष्णदास, जय हरिदास, ओंकार दास, शांतनु दास और अभय दास ने कहा कि हर घर, घर-घर गीता व रामायण हो लोग श्री राम एवं श्रीकृष्ण जी के चरित्र को अपनाएं। श्री राम व श्रीकृष्ण भारत की धार्मिक संस्कृति व आस्था की धुरी है। हर घर का बच्चा इन धार्मिक साहित्य को पढ़कर इसके जीवन दर्शन को अपने व्यक्तित्व में अपनाकर सामाजिक कुरीतियों एवं बुराइयों से दूर रह सके। वहीं चंपावत में नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान के संयोजक जीआईसी सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने कहा कि ऐसी पहल घर-घर प्रचारित हो, तो महापुरुषों का साहित्य एवं जीवन दर्शन परिवार को सामाजिक बुराइयों से अलग कर धार्मिक व नैतिक रूप से मजबूत करेगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.