Wednesday May 6, 2026

कालीगूंठ के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने भेजा DM को ज्ञापन

बिजली, पानी, सिंचाई, CC मार्ग सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। कालीगूंठ (पूर्णागिरी) ग्राम पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। इसे लेकर पूर्णागिरी के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने DM को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में उन्होंने क्षेत्र के विकास और पलायन पर लगाम के लिए मांगों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है। कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी से ग्रामीण पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।

ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी।

1.पूर्णागिरी के कोटकेंद्री गांव में खेती के लिए सिंचाई की कोई भी व्यवस्था नहीं है। लिहाजा सिंचाई गुल निर्माण कार्य कराया जाएं, ताकि किसानों को बागवानी एवं खेती करने में स्थितियां अनुकूल हो सके।

2.पोथ से कोटकेंद्री तक CC मार्ग।

3.गांव की खराब सौर ऊर्जा की मरम्मत और विद्युतविहीन चूका, अजरून, कोटकेंद्री एवं खर्रागूंठ तोक में नई सौर ऊर्जा लगाई जाए।

4.कोटकेंद्री, चूका, अजरून में पिछले कई वर्षों से पेयजल लाइन सही नहीं कराई गई है, कामचलाऊ व्यवस्था में ग्रामीण पानी पी रहे हैं।

5.जंगली जानवरों से खेती एवं बागवानी सुरक्षा के लिए कोटकेंद्री, खर्रागूंठ, कौली कुलाड़ी, पूर्णागिरी अजरून में सुरक्षा घेराबंदी कार्य।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.