Monday Apr 20, 2026

सिप्टी क्षेत्र में नशा  हटाओ-जीवन बचाओ अभियान के अंतर्गत जन जागरूक किया

देवभूमि टुडे

चंपावत। सिप्टी क्षेत्र में हुए विवाह समारोह में नवदंपती ने सामाजिक पहल नशा  हटाओ-जीवन बचाओ के अंतर्गत नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। साथ ही और को भी नशे से दूर रह कर धार्मिक विवाह संस्कार के वातावरण को बचाने का संदेश दिया।

 

प्रीतिभोज के दौरान वर रवि एवं वधू कोमल ने हस्ताक्षर अभियान को प्रोत्साहित कर बताया कि विवाह एक धार्मिक पवित्र बंधन होता है, लेकिन आज लोगों को बढ़ते शराब के सामाजिक चलन के कारण शादी-समारोहों के बिगड़ते वातावरण को बचाना होगा।  इससे हर मां-बहन और बेटी का मान-सम्मान व गौरव तो बढ़ेगा ही, साथ ही वर-वधू भी स्वयं को सम्मानित महसूस करेंगे। मुहिम संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने वर-वधू का आभार जताते हुए बताया कि संस्कार ही संस्कृति का आधार है और अपने इन वैदिक संस्कारों की रक्षा व्यसन मुक्त युवा समाज द्वारा ही संभव है। इस मौके पर ग्राम प्रधान महेश भट्ट, जगत सिंह बिष्ट, अमरनाथ भट्ट, डूंगर बिष्ट,  शेखर पंगरिया, करन, दीपक, आयुष, राहुल, राजू, अशोक, प्रकाश आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.