चंपावत में लगातार तीसरे दिन हुई बारिश
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले के अधिकांश हिस्सों में कल लगातार तीसरे दिन बारिश हुई। बीती शाम चंपावत में अंधड़ के बाद बारिश हुई। वहीं जिले के अन्य हिस्सों में भी कल 2 मई की शाम बारिश हुई। जिला आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक चंपावत जिले की सभी सड़कें खुली हैं।
बारिश से चंपावत सहित जिले के अधिकांश पहाड़ी हिस्सों में पारा गिरा है। साथ ही मैदानी क्षेत्र में भी मौसम खुशगवार है। चंपावत का रविवार का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस है।
चंपावत जिले की बारिश का बीते 24 घंटे का आकड़ा (सुबह 8 बजे तक):
चंपावत: 06मिलीमीटर
लोहाघाट: 01.00 मिलीमीटर
पाटी: 06.00 मिलीमीटर
टनकपुर: 10.11 मिलीमीटर
बनबसा: 02.00 मिलीमीटर
© 2026. All Rights Reserved.