ऑनलाइन पंजीकरण फार्म 1 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे
देवभूमि टुडे
चंपावत/अल्मोड़ा। अग्रिवीर भर्ती में बदलाव किया गया है। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 1 साल बढ़ा दी गई है। 21 वर्ष से अब ये अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी गई है। जबकि न्यूनतम आयु सीमा पहले की तरह ही 17 साल 6 माह रहेगी। ये जानकारी अल्मोड़ा में सेना द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

सेना कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक अल्मोड़ा में वर्ष 2026 में होने वाली अग्रिवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल तक हो सकेंगे। इस भर्ती में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। नए नियम के तहत लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही शारीरिक परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे। वहीं अल्मोड़ा में अग्रिवीर भर्ती की तैयारी भी शुरू हो गई है।
© 2026. All Rights Reserved.