Friday Jun 26, 2026

टनकपुर में मोहर्रम में इमाम हुसैन की शहादत को याद किया गया

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आज 26 जून को मोहर्रम के दिन ताजियों और इलम के साथ मातमी जुलूस निकाला। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचा। इस दौरान इमाम हुसैन की शहादत को याद किया गया।

मोहर्रम पर जुलूस निकालते लोग।

वार्ड नंबर चार से मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल नवी अंसारी और रेलवे क्रासिंग मछली गली से बिस्मिल्लाह बेगम के नेतृत्व में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। देर शाम मनिहारगोठ जामा मस्जिद में भी ताजिया निकाला गया। तीन ताजियों के साथ कुल 10 इलम भी निकाले गए। मोहमद नवी ने बताया कि ताजियों को शहीद की तरह सजाया जाता है। मोहर्रम का पर्व हर पीढ़ी को अच्छाई के लिए कुर्बानी देने के लिए तैयार रहने का संदेश देता है। इस मौके पर मोहम्मद आफताब अंसारी, सलमान अली, हसमत, अरमान, फरमान, मोहम्मद उमर, वसीम, जब्बार, अतीकुर्रहमान, मुस्तफा हसन अंसारी, फातिमा, रुखसाना बेगम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

मोहर्रम इस्लाम के पैगंबर हजरत मुहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की कर्बला में शहादत की याद में मनाया जाने वाला शोक का पर्व है। यह नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाने और अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.