Friday Sep 18, 2026

PM नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर नैनीताल जिले .में जले 2.51 लाख दीपक

देवभूमि टुडे

चंपावत/नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को नैनीताल जिले में महोत्सव के रूप में मनाया गया। जिले में 2 लाख 51 हजार ‘आशीर्वाद के दीपक’ जलाए गए।

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नैनीताल में हुआ, जहां 51 हजार दीपक जलाकर शहर को रोशन किया गया। नैनी झील के चारों ओर जलाए गए दीपकों ने सरोवर नगरी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। 

17 सितंबर को हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने लोगों में शिरकत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की, जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इस मौके पर एपीडी चंद्रा फर्त्याल, जिला पर्यटन अधिकारी कृति लाल टम्टा, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग सहित मयंक पंत, गौरव हरपाल, रितुल कुमार, विक्रम राठौर, आशीष बजाज, हरीश राणा आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.