Saturday Jun 6, 2026

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने निगम के प्रबंध निदेशक को भेजा ज्ञापन

3 जून को लोहाघाट पाटन पुल के पास हुई दुर्घटना में चालक बेनी राम थ्वाल की जान गई थी

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। अपनी जान देकर 34 मुसाफिरों की जान बचाने वाले ड्राइवर के आश्रितों को मदद का रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अनुरोध किया है। इस संबंध में शासन को विशेष प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया गया है। इसे लेकर आज 6 जून को संगठन के प्रदेश महामंत्री दिनेश चंद्र पंत ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजा है।

परिषद ने कहा कि 3 जून को धारचूला से टनकपुर आ रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस लोहाघाट पाटन पुल के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस में सवार 34 यात्रियों को चालक बेनी राम थ्वाल ने अपनी जान देकर बचाया। मुसाफिरों के प्रति विलक्षण निष्ठा, हिम्मत और सूझबूझ से उन्होंने यात्रियों की जान तो बचाई लेकिन खुद नहीं बच सके। परिषद ने कहा कि संविदा चालक की इस कर्तव्यपरायणता को देखते हुए निगम के सक्षम प्राधिकारी के समक्ष विशेष प्रस्ताव प्रस्तुत कर उनके आश्रित परिवार की मदद की जानी चाहिए।

चालक बेनी राम थ्वाल। (फाइल फोटो)

परिषद ने किया ये आग्रह:

1.चालक बेनी राम थ्वाल के मृतकाश्रित परिजनों को 20 लाख रुपये विशेष अनुग्रह सहायता राशि दी जानी चाहिए।

2.दिवंगत चालक के सेवा लाभ, ईपीएफ, बीमा, दुर्घटना सहायता सहित सभी देयकों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।

3.चालक के आश्रित को निगम में सेवा देने के लिए शासन को विशेष प्रस्ताव भेजा जाए।

4.कर्तव्यनिष्ठा को मरोणपरांत सम्मानित किया जाना चाहिए।

5.मृतक चालक बेनी राम थ्वाल की पत्नी को रोडवेज की बस सेवाओं में आजीवन निशुल्क यात्रा सुविधा दी जाए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.