Friday Jun 12, 2026

अलबत्ता 3 दिन बाद तक रहेगी स्वास्थ्य और पथ प्रकाश की व्यवस्था

15 जून को होगा मां पूर्णागिरी मेले का औपचापरिक समापन

प्रशासन, मेला समिति, व्यापारी और विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्णय

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर/पूर्णागिरी धाम। 27 फरवरी से शुरू मां पूर्णागिरी धाम के सरकारी मेले की समयसीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। मेला 15 जून की तय तारीख को ही संपन्न होगा। ये निर्णय आज 12 जून को टनकपुर तहसील सभागार में हुई प्रशासन, मेला समिति, व्यापारी और विभागीय अधिकारियों की बैठक में लिया गया।

बैठक।

टनकपुर के एसडीएम प्रमोद कुमार ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ मेले की समाप्ति के बाद आने वाली चुनौतियों, समस्याओं और जरूरी व्यवस्थाओं पर मंत्रणा के बाद निर्णय लिया कि मेला समापन के बाद तीन दिन तक ककरालीगेट से मुख्य मंदिरा तक पथ प्रकाश की व्यवस्था बरकरार रहेगी। श्रद्धालुओं की भीड़ जारी रहने पर व्यवस्थाओं को लेकर अगला कदम उठाया जाएगा। इसी प्रकार तीन दिन तक स्वास्थ्य और स्वच्छता टीमें भी कार्य करती रहेंगी। बैठक में मेले के दौरान पेयजल, बिजली, सफाई, स्वास्थ्य, टैक्सी संचालन, पुलिस व्यवस्था आदि की भी समीक्षा की गई।

पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, ज्येष्ठ उप प्रमुख भुवन पांडेय, जिला पंचायत के अपर मुख्याधिकारी व मेलाधिकारी अनिल जोशी, सिंचाई विभाग के एसडीओ मनोज तिवारी, वन विभाग की एसडीओ शालिनी जोशी, रेंजर गुलजार हुसैन, एसडीओ बिजली मयंक भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गिरीश वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर, सहायक अभियंता मनोज कुमार, परिवहन अधिकारी प्रमोद चौधरी, लोनिवि के जूनियर इंजीनियर सागर राजपूत आदि बैठक में शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.