Saturday May 2, 2026

लघु बद्रीनाथ के रूप में जाना जाता है महर पिनाना का वैष्णव शक्तिपीठ सकलधाम मंदिर

बैशाख पूर्णिमा से खुले मंदिर के कपाट कार्तिक पूर्णिमा को बंद होंगे

उत्तराखंड चाय सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश महराना की मौजूदगी में खुले कपाट

देवभूमि टुडे

चंपावत/भिंगराड़ा। चंपावत जिले के महर पिनाना गांव के वैष्णव शक्तिपीठ सकल धाम के द्वार बैशाख पूर्णिमा को खुल गए। पंडित शंकर दत्त जोशी ने समूची धार्मिक रस्म निभाई। ये मंदिर सालभर में करीब 6 माह ही खुलता है। बिरगुल ग्राम पंचायत के महर पिनाना गांव के वैष्णव शक्तिपीठ सकलधाम मंदिर को लघु बद्रीनाथ भी कहा जाता है। बैशाख पूर्णिमा को मंदिर के कपाट खुलने के बाद कार्तिक पूर्णिमा (24 नवंबर) को कपाट बंद हो जाएंगे। मान्यता है कि यहां पूजा-अर्चना से पुत्र प्राप्ति से लेकर धन धान्य और अन्य मनोकामना पूरी होती है।

सकल धाम मंदिर।

इस मौके पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड चाय सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश महराना ने कहा कि सकलधाम में रोड सहित अन्य सुविधाओं के विस्तार से लेकर क्षेत्र की दुश्वारियों को दूर करने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे। बाद में दर्जा मंत्री महराना का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत कर इलाके की समस्याओं के समाधान के लिए आग्रह किया। वैष्णव शक्तिपीठ सकल धाम के अध्यक्ष रामदत्त जोशी, पंडित भैरव दत्त जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर जोशी गुरुजी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

उत्तराखंड चाय सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश महराना का स्वागत करते ग्रामीण।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.