Friday Apr 10, 2026

4 मार्च से रात को खुले रहेंगे मां पूर्णागिर धाम के कपाट

पूर्णागिरि मंदिर समिति का निर्णय

2 जनवरी से कल 3 मार्च तक सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक है दर्शन का समय 

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरि धाम। उत्तर भारत का विख्यात मां पूर्णागिरि धाम का सरकारी मेला भले ही 27 फरवरी से शुरू हो गया है, लेकिन श्रद्धालु अभी दिन में ही देवी दर्शन कर पा रहे हैं। अलबता होली छरड़ी से रात को भी देवी दर्शन हो सकेंगे। 4 मार्च की रात से श्रद्धालु चौबीसों घंटे मां के दर्शन कर सकेंगे। मेला 15 जून तक चलेगा। 

पूर्णागिरि धाम में 2 जनवरी से  सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक दर्शन हो रहे हैं। अलबत्ता होली के बाद इसमें बदलाव होगा। पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि 4 मार्च (बुधवार) से दिन के साथ ही रात को भी मंदिर के कपाट खुल रहेंगे। इससे श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

पूर्णगिरि देवी।

 

मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी।

होली के बाद  उमड़ेंगे श्रद्धालु:

वहीं मेले में अभी खास भीड़ नहीं है। आज 2 फरवरी को मेले के चौथे दिन बमुश्किल 5 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। मेले के उद्घाटन से ही श्रद्धालु कम संख्या में पहुंच रहे हैं, जिससे स्थानीय दुकानदार मायूस हैं। अलबत्ता होली के बाद अपरान्ह 4 मार्च से मंदिर में श्रदालुओं के उमड़ने की संभावना है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.