Tuesday Feb 24, 2026

पूर्णगिरि धाम क्षेत्र का यह पहला शिव मंदिर

दो दिनी कार्यक्रम का भंडारे के साथ समापन हुआ

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरि धाम। मां पूर्णागिरि धाम में आज 23 फरवरी को बिल्लेश्वर मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। भगवान शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण- प्रतिष्ठा की गई। धार्मिक रस्म पंडित गिरीशानंद शास्त्री ने की । इस मौके पर दोनों कुल पुरोहित पंडित कुलदीप कुलेठा और पंडित मोहन पांडेय ने भी सभी को आशीर्वाद दिया।

बिल्लेश्वम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा।

कल 22 फरवरी से शुरू पूजा और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आज अपराह्न भंडारे के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता पंडित मोहन पांडेय, ज्येष्ठ उप प्रमुख भुवन पांडेय, ग्राम प्रधान पंकज तिवारी, मंदि समिति के सचिव पंडित सुरेश तिवारी, पांडित महेश पांडेय, पंडित राजेंद्र तिवारी, पंडित दयानंद पांडेय, पंडित गिरीश पांडेय के अलावा बड़ी तादात में महिलाएं शामिल थीं।

पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि पूर्णगिरि धाम क्षेत्र में यह पहला शिव मंदिर है। बिल्लेश्वर मंदिर का 2025 की शारदीय नवरात्र में निर्माण शुरू किया गया था और अब प्राण-प्रतिष्ठा की गई है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.