Friday May 22, 2026

पुस्तक लेखक शिक्षक जगदीश चंद्र गहतोड़ी ने चंपावत में डीएम और अन्य अधिकारियों को पुस्तक की प्रति भेंट की

38 कविताओं वाले काव्य संग्रह 'निपुण का संगीत' के जरिए बच्चों को सरल तरीके से पढ़ने और सीखने के लिए प्रेरित करना है

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। शिक्षक जगदीश चंद्र गहतोड़ी ने 'निपुण का संगीत' पुस्तक डीएम मनीष कुमार को भेंट की। 19 मई को चंपावत के इंडस नेशनल स्कूल में लडवाल फाउंडेशन (स्वत्थान) द्वारा आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने इस पुस्तक को डीएम मनीष कुमार, एसपी रेखा यादव, सीईओ मान सिंह, लडवाल फाउंडेशन के मुखिया नरेंद्र लडवाल को भेंट की। कहा कि 'निपुण का संगीत' पुस्तक नन्हे-मुन्ने बच्चों में खेल-खेल में सीखने की प्रवृत्ति पैदा करेगी।

DM मनीष कुमार, CEO मान सिंह व लडवाल फाउंडेशन के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल को पुस्तक भेंट करते शिक्षक जगदीश चंद्र गहतोड़ी।

काव्य संग्रह 'निपुण का संगीत' के माध्यम से बच्चों को सरल तरीके से पढ़ने और सीखने के लिए प्रेरित करना है। शिक्षक जगदीश चंद्र गहतोड़ी नवनीत की पुस्तक 'निपुण का संगीत' का एक महीने पहले देवीधुरा जीआईसी में विमोचन हुआ था। 'निपुण का संगीत'में 38 कविताएं हैं। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत निपुण भारत मिशन का उद्देश्य 2026-27 तक कक्षा 3 के अंत तक प्रत्येक बच्चे के लिए मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान सुनिश्चित करना है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.