संघर्ष समन्वय समिति ने चंपावत में प्रदर्शन किया, DM के जरिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
कृषि, उद्यान एवं राजस्व विभागीय फील्ड कर्मियों को मान्यता प्रदान किए जाने की मांग
किसानों की फार्म रजिस्ट्री को सरल एवं सुगम बनाने के लिए CSC का संचालन/सक्रियकरण करने का भी आग्रह किया
देवभूमि टुडे
चंपावत। कृषि, उद्यान एवं राजस्व विभागीय फील्ड कर्मियों को मान्यता प्रदान किए जाने की मांग को लेकर संघर्ष समन्वय समिति ने आज 20 फरवरी को प्रदर्शन किया। चंपावत जिले के मुख्य संयोजक मनम चौहान के नेतृत्व में DM के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। कृषि, उद्यान एवं राजस्व फील्ड कर्मचारियों ने DM से DCS और Agristack की समस्यायों से संबंधित वार्तालाप की।

समिति का कहना है कि राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद विभागीय फील्ड कर्मियों के हितों की उपेक्षा की जा रही है। समिति ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों की तरह फील्ड कर्मियों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। साथ ही किसानों की फार्म रजिस्ट्री को सरल एवं सुगम बनाने के लिए CSC का संचालन/सक्रियकरण करने का आग्रह भी किया गया। जिससे किसानों को बेहतर सुविधा मिल सके।
समिति ने यह भी चेतावनी दी कि यदि उनकी न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
ज्ञापन देने वालों में समिति के संयोजक मोहित मेहता, प्रदीप कुमार, सह संयोजक अंशु गोस्वामी, प्रताप, हिमांशु प्रसाद, सतेंद्र प्रताप, गोविंद सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.