नेपाल सीमा से लगे सेलागाड़ गांव में पशु चिकित्सा शिविर
निशुल्क दवा देने के अलावा पशुओं को बीमारी से बचाव के उपाय बताए
देवभूमि टुडे
चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) पंचम वाहिनी चंपावत के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वाइब्रेंट गांव सेलागाड़ में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
सीमांत मुख्यालय रानीखेत के कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. अश्विनी कुमार सिन्हा के संचालन में हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों के पशुओं की स्वास्थ्य की जांच कर चिकित्सीय परामर्श दिया गया। स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, सफाई, मौसमी बीमारियों से बचाव एवं पशुधन प्रबंधन को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर 17 ग्रामीणों के 55 पशुओं का परीक्षण कर नि:शुल्क दवा वितरित की गई। ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी सहित ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल का आभार जताया। इस मौके पर सहायक कमांडेंट समवाय प्रभारी ठुलीगाड़ खरात अजीत सूर्यकांत, जिलेधर यादव आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.