Monday Jul 6, 2026

हनुमानचट्टी के पास आया मलबा सुबह 7:45 बजे बंद रोड 9 बजे खुली

चंपावत जिले में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 35 मिलीमीटर बारिश टनकपुर में

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। पहाड़ की अपेक्षा मैदान में ज्यादा पानी बरसा। दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग सहित चंपावत जिले की सभी सड़कें खुली हैं। अलबत्ता पूर्णागिरी मार्ग मलबा आने से करीब सवा घंटे बंद रहा। इसके चलते देवी दर्शन के लिए जा रहे श्रहालुओं को इंतजार करना पड़ा।

ठुलीगाड़-भैरवमंदिर सड़क पर हनुमानचट्टी के पास आया मलबा।

जिला आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक ठुलीगाड़-भैरवमंदिर सड़क हनुमानचट्टी के पास आज 6 जुलाई की सुबह 7:45 बजे बंद हुआ। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र पलाड़िया ने बताया कि जेसीबी मशीन से मलबे को हटा करीब 9 बजे सड़क को आवागमन के लिए सुचारू करा दिया। वहीं बीते 24 घंटे में पहाड़ और मैदान में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 35 मिलीमीटर बारिश टनकपुर में हुई।

चंपावत जिले में बीते 24 घंटे में बारिश का आकड़ा: (6 जुलाई सुबह 8 बजे तक)

चंपावत:  04.00 मिलीमीटर

लोहाघाट: 01.00 मिलीमीटर

टनकपुर: 35.00 मिलीमीटर

बनबसा: 13.00 मिलीमीटर




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.