Thursday Nov 12, 2026

पूर्णागिरी धाम के विकास और श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं दिलाई जाएंगी

पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय सहित नए पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने दिलाई शपथ

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। मां पूर्णागिरी मंदिर समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी पंडित मनोज पांडेय ने आज 30 अक्टूबर को पूर्णागिरी धाम में नवीन अखंड धूनी स्थल में शपथ दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष नंदा बल्लभ तिवारी, सचिव सुरेश तिवारी और कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी को शपथ दिलाई गई। 

शपथ लेते मां पूर्णागिरी मंदिर समिति के पदाधिकारी।

अध्यक्ष और नई कार्यकारिणी ने पूर्णागिरी धाम के विकास और श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं दिलाने का भरोसा दिलाया। कहा कि सभी को साथ लेकर निर्णय लिए जाएंगे। इससे पूर्व समिति की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में 8 नए सदस्य शामिल किए जाएंगे। जबकि ग्राम प्रधान पंकज तिवारी पदेन सदस्य बनाए गए हैं।

ये हैं मंदिर समिति के नए सदस्य:

प्रकाश पांडेय, महेश चंद्र पांडेय, पूरन पांडेय, कृष्णानंद पांडेय, सुरेश चंद्र तिवारी, नेत्र बल्लभ तिवारी, हिमांशु तिवारी और ईश्वर दत्त तिवारी।

इसके अलावा ग्राम प्रधान पंकज तिवारी पदेन सदस्य होंगे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.