Wednesday Nov 4, 2026

कुमांऊनी भाषा में होने वाली श्रीमद्भागवत महापुराण कथा अखंड धूनी स्थल में कल से

20 अक्टूबर को हवन के बाद भंडारा होगा

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरि धाम। मां पूर्णागिरी धाम में अखंड धूनी स्थल में कल शारदीय नवरात्र की तृतीया से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा शुरू होगी। कथा कुमांऊनी भाषा में होगी।

 

पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि कथा 19 अक्टूबर तक चलेगी। 20 अक्टूबर को हवन के बाद भंडारा होगा। आचार्य गिरीशानंद शास्त्री श्रीमद्भागवत कथा करेंगे। पूर्णागिरी (कालीगूंठ) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी, पंडित राजू तिवारी, पंडित मोहन पांडेय, पंडित नेत्र बल्लभ तिवारी सहित कई लोग तैयारी में जुटे हैं। पूर्णागिरी धाम में 2024 से कथा का आयोजन किया जा रहा है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.