चंपावत में विज्ञान गतिविधियों के प्रभावी संचालन और छात्र-छात्राओं को विज्ञान व प्रौद्योगिकी नवाचार के लिए प्रोत्साहित कर समुचित मंच प्रदान करने के लिए किया गया सम्मानित
चंपाावत के शिक्षक नवीन पंत को राज्यपााल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने देहरादून में किया सम्मानित
देवभूमि टुडे
चंपावत। वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए चंपाावत के शिक्षक नवीन पंत को राज्यपााल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने सम्मानित किया। देहरादून के लोक भवन में एआई थीम रूम के उद्घाटन और एआई ऑन व्हील्स वाहन के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में उन्हें उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षा सचिव रवि नाथ रामन तथा राज्यपाल के अपर सचिव रीना जोशी भी मौजूद थी।


यह सम्मान उन्हें सीमांत पर्वतीय जनपद चंपावत में विज्ञान गतिविधियों के प्रभावी संचालन और छात्र-छात्राओं को विज्ञान व प्रौद्योगिकी नवाचार के लिए प्रोत्साहित कर समुचित मंच प्रदान करने के लिए दिया गया है। सम्मान प्राप्त करते हुए नवीन चंद्र पंत ने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत रूप से उनका नहीं है, बल्कि यह सभी छात्रों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का सम्मान है, जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। कहा कि हमारा लक्ष्य ऑपरेशन कल्कि अभियान के तहत चंपावत जिले के विद्यार्थियों को एआई के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर चंपावत जिले के अंशु गहतोड़ी, अंजलि, प्रियंका, तनुजा, सुमित जोशी एवं शिक्षिका प्रेमा ठाकुर को आपरेशन कल्कि के तहत सम्मानित किया गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई आपरेशन कल्कि राज्यव्यापी नवाचार पहल है।
© 2026. All Rights Reserved.