Saturday Sep 19, 2026

9 जुलाई से बंद धौन रोड-बड़ोली सड़क पर 12 जुलाई को SDM ने किया था मुआयना

ग्रामीणों को हो रही दुश्वारी

देवभूमि टुडे

चंपावत। धौन रोड-बड़ोली सड़क की चुनौती क्या टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से भी बड़ी हो गई है? 9 जुलाई से बंद यह रोड आज 13 जुलाई को भी नहीं खुल सकी है। एक दिन पहले कल 12 जुलाई को चंपावत के SDM विपिन चंद्र पंत ने इस बंद सड़क का मुआयना किया था। कार्यदाई एजेंसी को तेजी से काम कर रोड को जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए। लेकिन रोड की बाधा अब भी दूर नहीं हो सकी है। मलबा पूरी तरह से अब भी नहीं हटाया जा सका है।

 

मलबा हटाती मशीन।

मलबा आने से 9 जुलाई से बंद धौन रोड-बड़ोली सड़क से ग्रामीणों की आवाजाही ठप है। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दुश्वरी हो रही है। जरूरी समान और अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर जल्दी से जल्दी इस मार्ग को खोलने की मांग की है।

वहीं कार्यदाई एजेंसी NPCC (National Projects Construction Corporation Ltd) के परियोजना प्रबंधक अभिषेक यादव का कहना है कि धौन रोड-बड़ोली सड़क को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक पोकलैंड और एक जेसीबी मशीन लगाई गई है। आज सोमवार मध्यान्ह 12 बजे तक रोड खुलने के आसार हैं। वैसे NH पर स्वांला का मलबा इस रोड पर गिरने से भी मुश्किलें बढ़ी हैं।

चंपावत जिले में बीते 24 घंटे में बारिश का आकड़ा: (13 जुलाई सुबह 8 बजे तक)

चंपावत:  01.00 मिलीमीटर

लोहाघाट:0.50 मिलीमीटर






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.