हल्द्वानी में शंखनाद रैली में कांग्रेस पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया
चंपावत में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका
देवभूमि टुडे
चंपावत। भाजपा के अनुसूचित मोर्चा ने आज 3 सितंबर को चंपावत में भाजपा जिला कार्यालय के सम्मुख कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका।
पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 8 अगस्त को हल्द्वानी रामलीला मैदान में हुई विजय शंखनाद रैली के बाद मंच के स्वच्छीकरण को राजनीतिक रंग दिया है। कहा कि उन्होंने गलत आरोप लगाया।


भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार, कुमाऊं संयोजक गोविंद प्रसाद, प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विजय कुमार, दर्जा मंत्री किरन देवी और बाराकोट की ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य के नेतृत्व में चंपावत में कांग्रेस पार्टी और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंक दलित अस्मिता से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े की हल्द्वानी में हुई जनसभा के फ़्लॉप होने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस इस मामले में जातीय कार्ड के सहारे डैमेज कंट्रोल करने की जुगत कर रही है।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण एवं जातिवाद की राजनीति करती आई हैं, लेकिन कांग्रेस का यह दाव उत्तराखंड में सफल नहीं होगा। पूतला फूंकने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला उपाध्यक्ष कैलााश अधिकारी, राजूू गड़कोटी, सभासद पुष्पा ओझा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.