Sunday Mar 22, 2026

टनकपुर में पहचान एप के माध्यम से 22 सत्यापन किए

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। पुलिस ने टनकपुर के मनिहारगोठ क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस सत्यापन के बगैर रह रहे कई किराएदार पाए गए।

 

पुलिस ने संबंधित मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए ₹5000-5000 के चालान काटे। मनिहारगोठ चौकी के प्रभारी तेज कुमार ने बताया कि पहचान एप के माध्यम से 22 सत्यापन किए गए। पुलिस ने किरायेदार/मजदूर रखने से पूर्व उनका अनिवार्य पुलिस सत्यापन अवश्य कराने के निर्देश दिए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.