Friday Mar 6, 2026

पूर्णागिरी मेले में बैराज क्षेत्र में हर बार लगती रही हैं अस्थाई दुकानें

दुकानदारों ने NHPC के GM का पुतला दहन किया

BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक ने किया आंदोलन का समर्थन

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। पूर्णागिरी मेला अवधि में अस्थाई दुकानों को लगाने को लेकर की जा रही हीलाहवाली से लोगों में गुस्सा है। विरोध में आज 5 मार्च को स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों ने शारदा बैराज के निकट क्रशर रोड पर NHPC के महाप्रबंधक का पुतला फूंका। भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 27 फरवरी से मेला शुरू हो चुका है, इसके बावजूद अस्थाई रूप से दुकानों को लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इस कदम से स्थानीय व्यापारियों और छोटे दुकानदारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि जब से शारदा बैराज पुल का निर्माण हुआ है, तब से मेला अवधि में उस जगह पर अस्थाई दुकानें लगती रही हैं। मगर इस बार दुकान लगाने में अड़चन लगाई जा रही है। इससे क्षेत्रीय लोगों और व्यापारियों में रोष है। पुतला दहन के बाद प्रदर्शनकारियों ने शारदा बैराज के किनारे बैरियर के निकट आमरण अनशन किया। आंदोलन स्थल पर पहुंचकर टनकपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी दुकानों को नहीं लगने देने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

विरोध जताते दुकानदार।

भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक पिछले 10 दिनों से दुकानदारों की मांग को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संवाद कर रहे हैं। उन्होंने आज शाम 6 बजे से जारी आंदोलन के समर्थन में धरना स्थल पर बैठकर समर्थन दिया।

धरना प्रदर्शन में भावना गंगवार, रचना गंगवार, शंकर लाल, ममता, सोनू, अंशु, राधा, सोनू, किरण, राजकुमारी, पूनम, चंपा देवी, खुशबू कश्यप, आशीष, आयु देवी, सुशील देवी, ममता देवी, प्रिया कश्यप, सुमन, सरिता, गीता, लक्ष्मी, शकुंतला, सोमवती, गीता, धर्मेंद्र, अभिषेक, आकाश, राम ललित, शिबिन बाबू, दिनेश, विरेंद्र शाह, अशोक, भुवन, भोल्या, आकाश, अनिरुद्ध, लीला देवी, प्रेमा दयारी, हरगोविंद, खिला प्रसाद, रोहित, पिंकी, नेहा, सुनीता देवी, कमला देवी, उषा देवी, राजकुमार, सरिता, निरंजन, विनोद, नीलम, मिंटू, नेहा देवी, श्याम, नीतू, गीता लाल, गोमती, विशाल, हरीश सिंह, गीता, श्याम, विक्रम, नगीना राम, लीलावती, हेमा, आकाश, अंजली, खुशबू, शौभाजन, अदित, आशा, रामू, सीमा आदि शामिल थे। उधर इस पूरे मामले में NHPC का पक्ष सामने नहीं आ सका है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.