Wednesday Aug 5, 2026

चंपावत के लधिया घाटी के शिक्षक कृष्णानंद भट्ट के बेटे तेजस भट्ट बने सेना में लेफ्टिनेंट

IMA में पासिंग आउट परेड के बाद बने सेना में लेफ्टिनेंट

देवभूमि टुडे

चंपावत/भिंगराड़ा। चंपावत जिले के लधिया घाटी क्षेत्र के भिंगराड़ा निवासी तेजस भट्ट सेना में अफसर बने हैं। IMA (भारतीय सैन्य अकादमी) देहरादून से प्रशिक्षण प्राप्त कर कल 13 जून को पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

माता-पिता के साथ तेजस भट्ट।

राजकीय विद्यालय के शिक्षक कृष्ण चंद्र भट्ट और गृहणी भावना भट्ट के बेटे तेजस ने अपनी लगन, कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता में परिवार की वर्षों की मेहनत का भी योेगदान कम नहीं है। तेजस भट्ट के लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.