सरस कॉर्बेट महोत्सव के अंतर्गत चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में राज्य स्तरीय युवा वॉलीबॉल प्रतियोगिता
टिहरी गढ़वाल, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जीते
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत में आयोजित सरस कॉर्बेट महोत्सव के अंतर्गत गोरलचौड़ मैदान में राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में टिहरी गढ़वाल ने अल्मोड़ा को हराया। टिहरी गढ़वाल ने सीधे सैटों में 25-20 व 25-23 से यह मैच जीता।
अन्य मैचों में देहरादून ने उत्तरकाशी को 25-14,19-25 व 15-6, हरिद्वार ने रुद्रप्रयाग को 25-11 व 25-13, नैनीताल ने पिथौरागढ़ को 25-22, 23-25 व 15-9 और ऊधमसिंह नगर ने बागेश्वर को 25-13 व 25-19 से हराया।



इससे पूर्व आज 19 फरवरी की सुबह प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए उद्घाटन कार्यक्रम में राज्य वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेंद्र सिंह, ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह, वॉलीबॉल एसोसिएशन के चंपावत अध्यक्ष अवतार सिंह, सचिव चंदन मेवाड़ी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, सेवानिवृत्त युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें अनुशासन, खेल भावना और टीम वर्क के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कहा कि महोत्सव के जरिए खेल, संस्कृति और पर्यटन को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है।
जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश की सभी 13 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 3 दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता लीग आधार पर आयोजित प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमें अगले चरण में प्रवेश करेंगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उत्तराखंड की टीम का चयन भी होगा।

© 2026. All Rights Reserved.