टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठवें मील के पास रपटी बाइक
पीलीभीत जिले के 15 साल के गुफरान की हादसे में मौत
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। दोस्त के साथ श्यामलाताल घूमने आए एक किशोर की बाइक रपटने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम करने के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
गुफरान (15) पुत्र नसीम अहमद निवासी गुलहड़िया, मझौला, पीलीभीत अपने रिश्तेदार उवैश पुत्र मोहम्मद आसिफ के साथ कल 28 अगस्त को बाइक संख्या- यूके 06टी- 0339 में घूमने के लिए श्यामलाताल आया था। गुफरान 11वीं कक्षा का छात्र था। देर शाम श्यामलाताल से वापस लौटने पर टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठवें मील के पास बाइक रपटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक उवैश चला रहा था और गुफरान पीठे बैठा था। हादसे में गुफरान को गंभीर चोटें आ गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। शुक्रवार देर शाम परिजन टनकपुर पहुंचे। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
© 2026. All Rights Reserved.