Saturday Jul 18, 2026

उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की

पुरानी पेंशन बहाली की मांग की भी आवाज उठाई

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET (शिक्षा पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की है। साथ ही OPS (पुरानी पेंशन बहाली) की भी मांग की गई। इसे लेकर संगठन ने जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में आज 17 जुलाई को मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। ADM केएन गोस्वामी के जरिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

प्रदर्शन करते शिक्षक-शिक्षिकाएं ।

संगठन ने 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के नियमों के स्थाई समाधान के लिए विधायी हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन के जिला मंत्री कीर्ति भट्ट, जिला कोषाध्यक्ष कमल जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष कवींद्र तड़ागी, ब्लॉक मंत्री हरि विनोद पंत, लोहाघाट ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल, टनकपुर के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र खड़ायत, ब्लॉक मंत्री सूरज जोशी, बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद कालाकोटी, चंपावत ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, पाटी ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश जोशी, राजेंद्र सिंह, कमल गहतोड़ी, पुष्कर शर्मा, रुद्र सिंह बोहरा, हरीश पांडेय, नवीन जुकरिया, नरेश जोशी, उमेश चंद्र, किशोर पंगरिया, जीवन मेहता, डुंगर देव, चंद्रा माहरा, ललित मोहन, गिरीश चंद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.