Tuesday May 19, 2026

उत्तराखंड राज्य जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने चंपावत मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए जताया विरोध

जल्द सुनवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड राज्य जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। जल्द मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। बाद में एडीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

आज 18 मई को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश देव के नेतृत्व में शिक्षाओं ने सीईओ कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। शिक्षकों का कहना है कि वे बीते कई वर्षों से इन मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में जगदीश तड़ागी, पुष्करनाथ गोस्वामी, देवेंद्र देव, सुभाष चंद्र, कृष्ण कुमार चौबे, हर्ष प्रदीप टम्टा, पान सिंह अधिकारी, रमेश कुमार, त्रिलोक राम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

शिक्षकों का प्रदर्शन।

ये हैं प्रमुख मांगें:

वर्ष 2010 से पहले भर्ती हुई शिक्षकों को टीटी परीक्षा से मुक्त करना, जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन की श्रेणी में शामिल करने, प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों को सेवाकाल में तीन पदोन्नति, जूनियर हाईस्कूल में पांचवां पद अंग्रेजी विषय अनिवार्य करने, पुरानी पेंशन बहाली, स्वास्थ्य प्राधिकरण के तहत शिक्षकों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के लिए संकुल स्तर पर 75 हजार, विकासखंड स्तर पर डेढ़ लाख व जिला स्तर पर 3 लाख रुपए देने, सीपीएड शिक्षकों को एलटी व्यायाम के पदों पर नियुक्त करने, 5400 ग्रेड वेतन प्राप्त करने वाले शिक्षकों को राजपत्रित अधिकारी घोषित करने।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.