Friday Jul 10, 2026

उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने लोहाघाट और टनकपुर में रैली निकाल पुरानी पेंशन बहाली की भी मांग की

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

17 जुलाई को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन होगा

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के बैनरतले शिक्षकों ने TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर लोहाघाट और टनकपुर में रैली निकाली। लोहाघाट बीआरसी परिसर से शिक्षकों ने विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील परिसर तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। लोहाघाट में SDM नीतू डांगर और टनकपुर में SDM प्रमोद कुमार के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन 17 जुलाई को चंपावत में जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन करेगा।

रैली निकालते शिक्षक।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल ने कहा कि सरकार द्वारा नियुक्त शिक्षकों के लिए TET परीक्षा पास करना अनिवार्य किए जाने का पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है। कहा कि नियुक्ति के समय TET का कोई प्रावधान नहीं था। ऐसे में इसे बाद में लागू करना उचित नहीं है। शिक्षकों ने नई पेंशन योजना को समाप्त कर अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की भी मांग की। इसके बाद पोस्टकार्ड अभियान चलाकर सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी।

इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी, प्रकाश चंद्र उपाध्याय, कुंवर सिंह प्रथोली, गोविंद मेहता, दीपक अधिकारी, प्रकाश जोशी, प्रकाश तड़ागी, कैलाश ओली, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश सिंह फर्त्याल, शंकर सिंह अधिकारी, चंद्र किशोर पांडेय, पान सिंह चमलेगी, मयंक पुनेठा, नरेश जोशी, जीवन मेहता, मुकेश साह, अरविंद गड़कोटी, बलवंत सिंह, निर्मला राय, भगवती भट्ट, मीना अधिकारी, नीमा टम्टा, जया जोशी, भारती पांडेय, सरस्वती अधिकारी, मुन्नी फर्त्याल, सरिता प्रथोली, पंकज वर्मा, दीपक जोशी आदि मौजूद थे।

टनकपुर में भी संगठन ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। विरोध-प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष देवेंद्र खड़ायत, मंत्री सूरज प्रकाश जोशी, कल्याण चंद, गीता बिष्ट, हीरा ओली, अशोक कुमार, जीवन सिंह बिष्ट, मोनू चंद देउपा, गोपाल चंद, भूपाल सिंह खोलिया, दीपक उपाध्याय, आसिफ इकबाल, सुधा चंद, नरेंद्र राना, शंकर राम, प्रमोद चंद्र जोशी, भुवन चंद्र जोशी, ऋतु पंत जोशी, जनार्दन खर्कवाल आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.