बनबसा बैराज क्षेत्र में कोहरे के चलते दुर्घलाग्रस्त हुई टैक्सी
चालक व टैक्सी को सुरक्षित निकाला
देवभूम टुडे
चंपावत/बनबसा। बनबसा बैराज क्षेत्र में एक मैजिक टैक्सी नहर में लुढ़क गई। टैक्सी में अकेला चालक था। चालक को SSB की मदद से सुरक्षित निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक बनबसा बैराज क्षेत्र में घने कोहरे के बीच आज 7 फरवरी को एक मैजिक टैक्सी (यूके 03 टीए-0604) नहर में जा घुसी। जानकारी मिलने पर सहायक कमांडेंट सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में SSB की टीम एवं QRT (त्वरित प्रतिक्रिया दल) को घटनास्थल पर पहुंची। सीमा पर तैनात SSB के कर्मियों ने चालक आकाश सैनी को सुरक्षित बचा लिया। बाद में टैक्सी को भी निकाल लिया गया।
अभियान में सहायक उप निरीक्षक हंसराज, मुख्य आरक्षी विजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, गोरखनाथ सिंह, आरक्षी नीतीश कुमार सिंह, अर्जुन सिंह, जितेंद्र कुमार एवं अभिषेक ने राहत व बचाव कार्य में सहयोग किया।

© 2026. All Rights Reserved.