महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं की ATS को लेकर नाराज़गी
4 फरवरी से आंदोलन की भी चेतावनी
देवभूमि टुडे
चंपावत। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं में ATS (आटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन) को लेकर नाराज़गी बढ़ रही है। समाधान नहीं होने पर अब टैक्सी संचालकों ने कल 3 फरवरी को BJP से सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है। साथ ही 4 फरवरी से आंदोलन का भी ऐलान किया है। इस संबंध में महासंघ ने कल 1 फरवरी को ज्ञापन भेजा था।


वक्ताओं ने ATS केंद्रों को शोषण का केंद्र कहते हुए विरोध किया। साथ ही कहा कि जिन जिलों में ATS कार्यालय नहीं हैं, वहां के टैक्सी व अन्य व्यावसायिक वाहनों को लंबी दूरी तय कर वाहनों की फिटनेस करानी पड़ रही है। ATS केंद्र की व्यवस्था को निरस्त कर फिटनेस की व्यवस्था पहले की तरह हो और ATS केंद्रों को विकल्प के रूप में ही रखा जाए।
महासंघ का कहना है कि कुमाऊं मंडल में करीब 35 हजार टैक्सी वाहन संचालित हैं और करीब 1 लाख लोग प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से परिवहन कारोबार से जुड़े हैं। ज्ञापन में महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं के अध्यक्ष ठाकुर सिंह बिष्ट, महासचिव नवल किशोर आदि के हस्ताक्षर हैं।
© 2026. All Rights Reserved.