अभद्रता, काम में लापरवाही के आरोप पर AGM ने किया निलंबन
चालक विनोद पाठक को फॉरमैन कार्यालय संबद्ध किया
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। रोडवेज के टनकपुर डिपो के चालक विनोद पाठक को निलंबित कर दिया गया।टनकपुर के AGM ने कल 4 फरवरी को ये कार्रवाई की है। उन पर काम में हीलाहवाली करने सहित कई आरोप लगाए गए हैं।
सहायक मंडलीय प्रबंधक केएस राणा ने बताया कि अभद्रता, काम में लापरवाही, सेवा नियमावली के उल्लंघन के आरोप में Driver विनोद पाठक को 4 फरवरी को निलंबित किया गया है। निलंबित चालक पाठक को फिलहाल फॉरमैन कार्यालय संबद्ध किया गया है।
© 2026. All Rights Reserved.