टनकपुर के राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ के लिए नामांकन कल होंगे
वोटिंग और काउंटिंग 29 सितंबर को
सांस्कृतिक सचिव के लिए सिर्फ एक नामांकन पत्र खरीदा गया, संकाय प्रतिनिधि के लिए किसी ने नहीं खरीदा पर्चा
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में 8 पदों के लिए कुल 36 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सबसे ज्यादा 7 नामांकन पत्र उपाध्यक्ष पद हेतु लिए गए। वहीं सांस्कृतिक सचिव के लिए सिर्फ एक नामांकन पत्र खरीदा गया। जबकि संकाय प्रतिनिधि के लिए एक भी पर्चा नहीं खरीदा गया।
महाविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर आशुतोष कुमार के मुताबिक नामांकन कल 25 सितंबर को सुबह 11:00 से अपरान्ह 3:00 बजे तक होंगे। नामांकन पत्रों की जांच, वापसी और वेद प्रत्याशियों की सूची 26 सितंबर को जारी की जाएगी। 28 सितंबर को छात्रों की आम सभा संभावित है। कॉलेज प्रशासन का कहना है की आम सभा तभी की जाएगी, जब जिला प्रशासन इसके लिए स्वीकृति देगा। 29 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से अपना 1:00 बजे तक होगी जबकि मतगणना 2:00 बजे से होगी। प्राचार्य डॉक्टर अनुपम तिवारी के मुताबिकचुनाव के लिए सभी तैयारियां महाविद्यालय प्रशासन में मुकम्मल कर ली है।
किस पद पर कितने नामांकन पत्र बिके:
अध्यक्ष:5
उपाध्यक्ष:7
छात्रा उपाध्यक्ष:4
सचिव:6
संयुक्त सचिव:5
कोषाध्यक्ष:6
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि:2
सांस्कृतिक सचिव:1
© 2026. All Rights Reserved.