Sunday Nov 8, 2026

टनकपुर मंडल के 3 डिपो को मिलेंगी ये बसें

टनकपुर मंडल में फिलहाल रोडवेज की 180 और 21 अनुबंधित बसें हैं

देवभूमि टुडे

चंपावत/देहरादून। रोडवेज के टनकपुर मंडल को जल्द ही 20 नई बसें मिलेंगी। ये नई बसें दिवाली बाद यहां पहुंच जाएंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5 नवंबर को देहरादूून में बीएस 6 की 59 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून मंडल को 20-20 बसें मिलेंगी। इन बसों के मिलने से यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

टनकपुर के निर्माणाघीत ISBT का भवन।

टनकपुर मंडल में 3 डिपो टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़ हैं। इनमें से 10 बसें टनकपुर और बकाया 10 बसें लोहाघाट और पिथौरागढ़ डिपो को मिलेंगी। टनकपुर के एजीएम सुरेश चंद्र पांडेय का कहना है कि टनकपुर डिपो की अधिकांश बसों का संचालन झूलाघाट, बेरीनाग, धारचूला, मुक्तेश्वर, नैनीताल सहित विभिन्न पर्वतीय मार्गों पर किया जाएगा। टनकपुर मंडल में फिलहाल रोडवेज की 180 बसें हैं। इसके अलावा 21 बसें अनुबंधित हैं। इसके बावजूद रोडवेज के टनकपुर मंडल को 40 बसों की और जरूरत है।

क्या कहते हैं अधिकारी:

रोडवेज के टनकपुर मंडल को 20 बसें मिलनी हैं। लेकिन आज शनिवार तक ये बसें नहीं पहुंची है। बसों के आने से स्थिति में सुधार होगा।

आलोक कुमार बनवाल,

मंडलीय प्रबंधक, टनकपुर।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.