अमित जुकरिया ने निर्मला गहतोड़ी को 3 वोटों से हराया
सुरेश उप्रेती निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले की टनकपुर क्रय-विक्रय समिति के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी तपन गड़कोटी ने बताया कि आज 23 मई को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अमित जुकरिया विजयी रहे। जबकि सुरेश उप्रेती निर्विरोध रूप से उपाध्यक्ष चुने गए। पहले ये चुनाव 20 मई को होने थे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन के चलते इन्हें 23 मई को खिसका दिया गया था।

जिले की एकमात्र टनकपुर क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में अमित जुकरिया ने निर्मला गहतोड़ी को 3 वोटों से हराया। विजेता प्रत्याशी को 7 और पराजित उम्मीदवार को 4 वोट मिले। 12 सदस्यीय संचालक मंडल में एक सदस्य ने वोट नहीं डाला। वहीं सुरेश उप्रेती निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी ने दोनों विजयी उम्मीदवारों को विजय प्रमाणपत्र दिए। इस मौके पर टनकपुर क्रय-विक्रय समिति के सचिव शोभित अग्रवाल भी मौजूद थे।

© 2026. All Rights Reserved.