टनकपुर-जौलजीबी रोड का मलबा हटाया
कलढुंगा और चरण मंदिर के मलबे को हटा खोली गई रोड
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। निर्माणाधीन T-J (टनकपुर-जौलजीबी) रोड करीब 3 घंटे बाद खुल गई। यह रोड दो स्थानों पर मलबा आने से बंद थी।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक आज 8 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे टनकपुर-जौलजीबी रोड पर दो स्थान में चरण मंदिर के एवं कलढुंगा के पास मलबा आने से मार्ग बंद हो गया था। इस स्थान पर SSB की BOP भी हैं। मार्ग बंद होने से 3 घंटे तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।
PIU (परियोजना क्रियांवयन इकाई) के अधिशासी अभियंता आदर्श गोपाल ने बताया कि जेसीबी मशीनों से मलबा हटा मार्ग को रात करीब 7 बजे सुचारू कर दिया गया।
© 2026. All Rights Reserved.