चंपावत जिले की सबसे बड़ी टनकपुर नगरपालिका का हाल
21 जनवरी को प्रशासनिक चार्ज लेने वाली EO पूजा आर्या के स्थानांतरण आदेश, ऋषण उनियाल लेंगे जगह
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। जिले के प्रवेशद्वार टनकपुर की नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा आर्या का तबादला कर दिया गया है। हरिद्वार नगर निगम के सहायक आयुक्त ऋषभ उनियाल को टनकपुर का नया अधिशासी अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने आज 10 फरवरी को कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
21 जनवरी को प्रशासनिक चार्ज लेने वाली EO को वित्तीय चार्ज नहीं मिल सका था। अब 8 फरवरी को उन्हें यहां से हटा दिया गया है। वैसे 2 फरवरी को पालिकाध्यक्ष को पत्र भेज कई सभासदों ने EO को वित्तीय चार्ज देने की मांग की थी। लेकिन यह मांग तो पूरी नहीं हो सकी, लेकिन इसके उल्ट EO का ही तबादला कर दिया गया।
© 2026. All Rights Reserved.