उत्तराखंड व्यय वित्त समिति की बैठक में मिली मंजूरी
प्रदेश के कुल 6 प्रस्तावों को संस्तुति मिली
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक में समिति ने चंपावत के तामली क्षेत्र की बहुग्राम पेयजल योजना सहित कुल 6 प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की। तामली बहुग्राम पेयजल योजना का निर्माण ₹1457.21 लाख से होगा।

मुख्य सचिव ने राजकीय पॉलीटेक्निक नई टिहरी के कार्य में हॉस्टल सुविधा को भी जोड़े जाने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी विभाग के किसी भी निर्माण कार्य के लिए यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उस कार्य के लिए चिह्नित स्थान BEST SUITABLE SITE है। इसके लिए SITE SLECTION COMMITTEE की रिपोर्ट भी लगाना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान रीठामंडी पेयजल योजना (लागत ₹ 2064.02 लाख), तामली चंपावत में बहुग्राम पेयजल योजना (लागत ₹ 1457.21 लाख), मसूरी के क्यारखुली में मल्टीलेवल पार्किंग (लागत ₹ 1606.10 लाख), बासुकेदार में तहसील बिल्डिंग (लागत ₹ 1226.20 लाख) के प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई। इसके साथ ही रामनगर में बस पोर्ट निर्माण में (लागत ₹ 2157.12 लाख) के अतिरिक्त कार्यों और UPCL की केदारनाथ धाम में 33 केवी सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम में (₹ 45.20 करोड़) के अतिरिक्त कार्यों को जोड़े जाने की स्वीकृति दी गई। बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव चंद्रेश कुमार यादव, रविनाथ रमन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.