Saturday Sep 19, 2026

बाटनागाड़ में उफनाए नाले ने कुछ देर बंद किया पूर्णागिरी मार्ग

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। आज 5 सितंबर तड़के से बंद टनकपुर-जौलजीबी (निर्माणाधीन) सड़क शाम को खुल गई। रोड खुलने से सीमावर्ती गांवों की आवाजाही शुरू हो गई। लेकिन रोड खुलने के बावजूद आवागमन में खतरा बना हुआ है।

टीजे रोड से गुजरती कार (ऊपर) और रोड को खोलती मशीन।

 

लगातार बारिश के चलते चरणमंदिर के पास मलबा आने से सीमांत की रोड सुबह से बंद थी। रोड अवरुद्ध होने से कलढूंगा, चूका, सीम, खेत सहित सीमांत के कई गांवों का सड़क संपर्क कट गया था। बहरहाल शाम को रोड खुलने से ग्रामीणों को राहत मिली।

लोनिवि के टनकपुर के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत का कहना है कि मलबा हटाने के बाद शाम करीब 5 बजे टीजे रोड खोल दी गई। इस हिस्से में कुछ दिनों पहले चट्टान गिरने और अब मलबा आने से रोड की दशा खासी खराब हो गई है। आवागमन में जोखिम भी बना हुआ है। वहीं बाटनागाड़ में उफनाए नाले ने टनकपुर-ठुलीगाड़ सड़क को कुछ देर के लिए बंद कर दिया। जल स्तर कम होने और मलबा हटाने के बाद इस रोड को आवाजाही के लिए खोल दिया गया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.