Saturday Sep 5, 2026

नेपाल सीमा से लगे कई गांवों का सड़क संपर्क कटा

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटों में बारिश हुई। चरणमंदिर के पास मलबा आने से सीमांत की टनकपुर-जौलजीबी रोड (निर्माणाधीन) बंद है। यह रोड बीते 10 दिनों में दो बार पहले भी भारी चट्टान गिरने से बंद हो चुकी है।

 

आज 5 सितंबर को भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी के चलते जिले के इंटर तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद किए गए हैं। वहीं बारिश और मलबे से नेपाल सीमा से लगी  टनकपुर-जौलजीबी रोड बंद हो गई है। रोड अवरुद्ध होने से कलढूंगा, चूका, सीम, खेत सहित सीमांत के अनेकों गांवों का सड़क संपर्क कट गया है।

वहीं लोक निर्माण विभाग रोड को  खोलने में जुटी है। टनकपुर के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत का कहना है कि टीजे रोड को खोलने के लिए मशीनें लगाई गई है।

चंपावत जिले में कितनी बारिश सुबह 8 बजे तक (5 सितंबर का आकड़ा):

चंपावत:  18 मिलीमीटर

लोहाघाट: 07 मिलीमीटर

पाटी:      04 मिलीमीटर

टनकपुर:  07 मिलीमीटर

बनबसा:  09 मिलीमीटर






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.