मलबा आने से टनकपुर-जौलजीबी सड़क 27 जुलाई की शाम 7 बजे से बंद थी सुबह 10 बजे खुली
बीते 24 घंटों में जिले में सबसे अधिक 20 मिलीमीटर बारिश चंपावत में
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बीती रात और आज 28 जुलाई की सुबह बारिश हुई। बारिश से आए मलबे की वजह से टनकपुर-जौलजीबी सड़क 15 घंटे अधिक समय तक बंद रही। अलबता अब जिले की सभी सड़कें खुली हैं।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक मलबा आने से T-J रोड कल 27 जुलाई की शाम 7 बजे बंद हुई थी। मलबा हटा इस सीमांत रोड को 28 जुलाई की सुबह 10:03 बजे आवागमन के लिए खोल दिया गया। इसके अलावा 7:29 बजे से बंद ग्रामीण सड़क लफड़ा-स्यूली-बूड़ाखेत सुबह 9:39 बजे खुल गई। वहीं बीते 24 घंटों में जिले में सबसे अधिक 20 मिलीमीटर बारिश चंपावत में हुई।
चंपावत जिले की बीते 24 घंटों में बारिश का आकड़ा:(28 जुलाई की सुबह 8 बजे)
चंपावत:20 मिलीमीटर
लोहाघाट:08 मिलीमीटर
पाटी: 04 मिलीमीटर
टनकपुर:13 मिलीमीटर
बनबसा: 06 मिलीमीटर
© 2026. All Rights Reserved.