चरण मंदिर के पास जबर्दस्त मलबा आने से 27 अगस्त से बंद थी सीमांत टनकपुर-जौलजीबी रोड
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। नेपाल सीमा से लगी निर्माणाधीन टीजे (टनकपुर-जौलजीबी) रोड आज 29 अगस्त की शाम खुल गई। टीज रोड में चरण मंदिर के पास जबर्दस्त भूस्खलन से यह रोड 27 अगस्त सुबह से बंद भी।


चरण मंदिर के पास भारी मलबा आने से 27 अगस्त को टनकपुर-जौलजीबी रोड का एक हिस्सा पूरी तरह मलबे से पट गया था। रोड बंद होने से कलढुंगा, चूका, सीम, खेत, रणकोची, तल्लादेश आदि गांवों का सड़क संपर्क बृहस्पतिवार से ठप था। लोनिवि ने भारी मशक्कत के बाद आज 29 अगस्त की शाम इस रोड को खोला। सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि पोकलैन, जेसीबी सहित कुल 4 मशीन लगाकर टनकपुर-जौलजीबी रोड से शाम 5:20 बजे से मलबा हटा आवागमन को सुचारू किया जा सका।
© 2026. All Rights Reserved.