चरण मंदिर के पास जबर्दस्त मलबा आने से 27 अगस्त से बंद है सीमांत टनकपुर-जौलजीबी रोड
नेपाल सीमा से लगे कई गांवों की आवाजाही बंद
मलबा हटाने को लोक निर्माण विभाग ने लगाई हैं 4 मशीनें
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। नेपाल सीमा से लगी टीजे (टनकपुर-जौलजीबी) रोड आज तीसरे दिन भी बंद रही। जबर्दस्त भूस्खलन से यह रोड 27 अगस्त सुबह से बंद है। रोड बंद होने से सीमांत के कई गांवों की आवाजाही पर असर पड़ा है। रोड खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग युद्धस्तर पर काम में जुटा है।
चरण मंदिर के पास भारी मलबा आने से 27 अगस्त को टनकपुर-जौलजीबी रोड बंद है। जबर्दस्त भूस्खलन से रोड का हिस्सा पूरी तरह मलबे से पट गया। मलबा आने से कलढुंगा, चूका, सीम, खेत, रणकोची से लेकर नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के गांवों का सड़क संपर्क बृहस्पतिवार से ठप हो गया है।

क्या कहते हैं अधिकारी:
टनकपुर-जौलजीबी रोड के भारी मलबे को हटाने के लिए पोकलैन, जेसीबी सहित कुल 4 मशीनें लगाई गई हैं। रोड का आधे से अधिक मलबा हटाया जा चुका है। शेष मलबा हटा आज 29 अगस्त की शाम तक सड़क आवागमन के लिए सुचारू होने की उम्मीद है।
लक्ष्मण सिंह सामंत,
सहायक अभियंता, लोनिवि, टनकपुर।

© 2026. All Rights Reserved.