Saturday Sep 19, 2026

टनकपुर-ठुलीगाड़-भैरव मंदिर सड़क 2 घंटे बंद रही

रीठा साहिब एवं मंच क्षेत्र के 11 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बीती रात और आज 20 जुलाई की सुबह बारिश हुई। बारिश से मलबा आने से टनकपुर-जौलजीबी सड़क बंद हो गई है। PIU रोड को खोलने का प्रयास कर रहा है। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर आज सोमवार को इंटर तक के सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र बंद हैं।

 

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक मलबा आने से T-J रोड बंद है। वहीं बाटनागाड़ में सुबह बंद टनकपुर-ठुलीगाड़- भैरव मंदिर सड़क 2 घंटे बाद साढ़े 8 बजे खुल गई। वहीं रीठा साहिब एवं मंच क्षेत्र के 11 गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह से ठप है।

चंपावत जिले की बारिश का आकड़ा:

चंपावत:55 मिलीमीटर

लोहाघाट:23 मिलीमीटर

पटी        20 मिलीमीटर

टनकपुर :63 मिलीमीटर

बनबसा:52 मिलीमीटर






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.