टनकपुर-जौलजीबी रोड के कलढुंगा और चरण मंदिर के पास बंद है रोड
मलबा हटाने के लिए भेजी गई है जेसीबी मशीन
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। बारिश के चलते आए मलबे से निर्माणाधीन T-J (टनकपुर-जौलजीबी) रोड बंद हो गया। दो स्थानों पर मलबा आने से सड़क बंद है। रोड से मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन भेजी गई है।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक आज 8 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे टनकपुर-जौलजीबी रोड पर टनकपुर से 17 किलोमीटर दूर चरण मंदिर के पास एवं 21 किलोमीटर दूर कलढुंगा के पास मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। मार्ग बंद होने से वाहनों के आवागमन पर ब्रेक लग गया। PIU (परियोजना क्रियावयत इकाई) के अधिशासी अभियंता आदर्श गोपाल ने बताया कि मलबा हटाने के लिए कलढुंगा से जेसीबी मशीन भेजी गई है विभाग ने देर शाम तक मार्ग खोलने की संभावना जताई है
© 2026. All Rights Reserved.