Thursday Nov 12, 2026

नवीन अखंड धूनी स्थल में मुख्य चुनाव अधिकारी पंडित पूरन चंद्र तिवारी दिलाएंगे शपथ

पूर्णागिरी मंदिर समिति की कार्यकारिणी का भी विस्तार होगा

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। मां पूर्णागिरी मंदिर समिति का कल 30 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी पंडित पूरन चंद्र तिवारी नवीन अखंड धूनी स्थल में शपथ दिलाएंगे। इससे पूर्व समिति की कार्यकारिणी का विस्तार होगा। कार्यकारिणी में 8 नए सदस्य शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा ग्राम प्रधान पदेन सदस्य होंगे।

 

ज्येष्ठ उप प्रमुख पंडित भुवन चंद्र पांडेय को 27 अक्टूबर को हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांटे के मुकाबले में जीत मिली थी। शपथ के अलावा मंदिर समिति की बैठक के साथ ही कई मुद्दों पर मंत्रणा भी होगी।

मंदिर समिति के ये पदाधिकारी लेंगे शपथ:

1.अध्यक्ष: भुवन चंद्र पांडेय।

2.उपाध्यक्ष :नंदा बल्लभ तिवारी।

3.सचिव: सुरेश तिवारी।

4.कोषाध्यक्ष: गिरीश चंद्र तिवारी।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.