Thursday May 28, 2026

चंपावत जिले की चारों नगर निकायों में 2 से 24 जून के बीच होगा आयोजन

जिला स्तर पर 'स्वनिधि महोत्सव' और निकाय स्तर पर 'लोक कल्याण मेला' एवं सेंसस टॉउन में 'स्वनिधि शिविर' का आयोजन किया जाएगा

बनबसा में 2 जून व 3 जून,  टनकपुर में 9 व 10, चंपावत में 16 व 17 एवं लोहाघाट नगरपालिका में 23 व 24 जून को होंगे ये महोत्सव  

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड के सभी जिलों एवं निकायों में पूरे जून माह में स्वनिधि महोत्सव होंगे। इस क्रम में चंपावत जिले में भी इन महोत्सवों का आयोजन किया जाएगा। चंपावत के अधिशासी अधिकारी व कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि जिले में ये महोत्सव 2 जून से 24 जून के बीच होंगे। जिला स्तर पर स्वनिधि महोत्सव और निकाय स्तर पर लोक कल्याण मेला एवं सेंसस टॉउन में स्वनिधि शिविर का आयोजन किया जाएगा।

नोडल अधिकारी भरत त्रिपाठी।

नगर पंचायत बनबसा के सभागार में 2 जून एवं 3 जून सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ये कार्यक्रम होंगे। इसी तरह टनकपुर नगर पालिका सभागार में 9 एवं 10 जून, चंपावत नगर पालिका बारातघर में 16 व 17 जून एवं लोहाघाट नगरपालिका सभागार  में 23 व 24 जून को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक ये महोत्सव होंगे।

इन लोक कल्याण मेला एवं सेसस टॉउन में स्वनिधि शिविर के तहत पीएम स्वनिधि लाभार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों की सफलता की कहानी, उपलब्धियों और हितधारकों के बीच योजना से संबंधित जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वनिधि महोत्सव करते हुए ऋण और क्रेडिट कार्ड तक पहुंच को सुगम बनाने, डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ाव, बैंको और फेरी व्यवसायियों की संयुक्त बैठकों का आयोजन कराया जाएगा। पीएम स्वनिधि योजना से आच्छादित करने के लिए फेरी व्यवसायियों का सर्वेक्षण, योजना का प्रचार-प्रसार एवं पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभांवित करने हेतु सेंसस टॉउन अंतर्गत स्वनिधि शिविर का आयोजन, बैंकों, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI), संबंधित विभागों, डिजिटल भुगतान एग्रीगेटरों (DPA) टाउन वेंडिंग समितियों (TVC) आदि के साथ समन्वय आदि कार्यवाही की जाएगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.